Sunday, October 25, 2020

सीलमपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन होने के पहले ही दिन खून से सनी सड़क

सीलमपुर फ्लाईओवर के उद्घाटन वाली रात ही बाइक सवार एक युवक हादसे का शिकार हो गया। इस युवक को क्लस्टर बस ने कुचल दिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार (40) के रूप में हुई। पुलिस बस कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में लगी है। शनिवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था।

पुलिस ने बताया राजकुमार सोनिया विहार सभापुर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहता था। परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे शिवम (17) और गौरव (15) है। राजकुमार आनंद विहार में एक कारोबारी की कार चलाते थे। शनिवार रात सीलमपुर फ्लाईओवर क्लस्टर बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FYLO9v

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: