(शेखर घोष) आखिरकार चार माह की माथापच्ची के बाद गुरूवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। गुप्ता ने पुरानी टीम से कई पदाधिकारियों की छ़ुट्टी, कई का प्रमोशन करने के साथ नए चेहरों को भी अपनी टीम में जगह दी है।
गुप्ता ने अपने टीम में विवादास्पद और उन नेताओं को भी दी जगह दी है जिनकी यमुना पार के आगे दिल्ली में पहचान ही नहीं है। इस मुद्दे को लेकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता जो पद के हकदार थे वो कलह और विद्रोह का झंडा उठा सकते है।
प्रदेश द्वारा घोषित संगठन की टीम में महामंत्री पद की कुर्सी सिर्फ कुलजीत सिंह चहल और उपाध्यक्ष पद राजीव बब्बर ही बचाने में सफल रहे। पंजाबी व पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखकर हर्ष मल्होत्रा व दिनेश प्रताप सिंह को भी महामंत्री बनाया गया है।
सबसे बड़ी बात यह यह है तीनों महामंत्री यमुना पार के हैं। इसमें हर्ष मल्होत्रा और दिनेश प्रताप को पूर्वी दिल्ली के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता पहचानते भी नहीं है। वहीं राजीव बब्बर के भाई पर अप्पू घर मामले में करोड़ों की हेराफेरी के मामले चल रहें हैं। हारून एक बार फिर से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पदाधिकारियों की सूची
उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, बरखा सिंह, वीरेंद्र सचदेवा, राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव, जयवीर राणा और करम सिंह कर्मा
संगठन महामंत्री सिद्धार्थन
महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा और दिनेश प्रताप सिंह
मंत्री- नीमा भगत, सुनीता कांगड़ा, गौरव खारी, संतोष गोयल, लता सोढ़ी, नीलम धीमान, इम्प्रीत सिंह बख्शी, मोहन लाल दायमा
कोषाध्यक्ष- विष्णु मित्तल
कार्यालय प्रभारी-गिरीश सचदेवा
कार्यालय मंत्री-हुकम सिंह
महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह
युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुक्खड़
अ.जा. मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल
किसान मोर्चा विनोद सहरावत
पूर्वांचल मोर्चा कौशल मिश्रा
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हारुन
मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा प्रवक्ता- हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग, विक्रम बिधूड़ी, मोहन लाल गिहारा, सत प्रकाश राणा, आदित्य झा, नीतू डबास, रिचा पांडे मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, यासिर जिलानी मीडिया प्रमुख- नवीन कुमार मीडिया सह प्रमुख- महेश वर्मा आइटी प्रकोष्ठ प्रमुख- पुनीत अग्रवाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ik4tK3
0 comments: