Sunday, October 25, 2020

गुड़गांव में कोरोना के 366 नए केस मिले, दो मरीजों की हो गई मौत, 25 दिन में 28 लोगों ने तोड़ा दम

गुड़गांव में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलाव हो रहा है। जहां रविवार को 366 नए केस सामने आए, वहीं पिछले पांच दिन में ही 1743 केस सामने आ चुके हैं। वहीं रविवार को 264 पेशेंट ठीक होकर लौट गए। लेकिन दो पेशेंट ने दम तोड़ दिया। जिससे संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। अक्टूबर महीने के 25 दिन में 28 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

जबकि सितंबर महीने के 25 दिन में केवल 24 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि नए केस के मामले में अभी सितंबर महीने के 25 दिन में अधिक मिले थे। अक्टूबर महीने के 25 दिन में 6916 केस मिले चुके हैं। गुड़गांव में रविवार को मिले 366 केस में से ग्रामीण क्षेत्रों से मात्र 37 नए केस सामने आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dUYnPE

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: