
बुजुर्ग को बिजनेस पार्टनर बनाकर 1.24 करोड रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन नाइजीरियन को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। नाइजीरियन से पूछताछ के दौरान भाषा पुलिस के लिए बड़ी बाधा बन रही है।
नाइजीरियन हिंदी और अंग्रेजी में वह ज्यादा अच्छे नहीं है। ऐसे में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस अभी तक 1.24 करोड़ रुपए में से सिर्फ 1.40 लाख ही बरामद कर पाई है। रुपयों की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।
एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिकों से पूछताछ में भाषा बाधा बन रही है। इसके कारण वह सही जवाब भी नही दे रहे हैं। नाइजीरियन से पासपोर्ट मिले हैं, उनका भी सत्यापन करवाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34lfCVU
0 comments: