
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 69वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता नीलकांत बक्शी, मनोज त्यागी विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख अधिवक्ता नीरज कुमार राहुल त्रिवेदी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो न सिर्फ देश के कल्याण के सपने देखते है।
देश की कल्याणकारी योजनाएं बनाते हैं। देश के उत्तरोत्तर विकास के प्रति अपनी विचारधारा को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के करोड़ों देशवासियों से साझा भी करते हैं। अरूण सिंह ने कहा कि आज एक बार फिर अपने मन की बात देश के समक्ष रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को उनकी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया और संस्कृति से जोड़ने वाले विभिन्न उदाहरण देकर सेतु की तरह जोड़ने वाली कहानियां के प्रति सबका ध्यान आकर्षित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344PY7N
0 comments: