Tuesday, August 18, 2020

गली में कुत्ते को चुप कराने को कहा तो मां-बेटे व पिता को कुत्ते से कटवाया

गंगा विहार कालोनी में एक पड़ोसी द्वारा कुत्ता के भोंकने पर शांत कराने के लिए कहा तो युवक ने मां-बेटे पर कुत्ता छोड़ दिया, जिससे कुत्ते ने दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति पर भी आरोपियों ने कुत्ता छोड़ दिया, जिससे तीनों को कुत्ते ने कई जगह से काट लिया। वारदात तीन दिन पहले की है।

पीड़ितों के अनुसार मां-बेटे एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। गत सोमवार को महिला के बयान की स्थित में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना गत 15 अगस्त देर रात की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ZJar4

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: