मानेसर एरिया से देर रात स्कॉर्पियो छीनकर भाग रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी, इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने बदमाशों पर दो फायर किए जो गाड़ी की बोनट पर लगे। इसके बाद बदमाश गाड़ी मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गए। एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि वारदात के पीछे किस गिरोह का हाथ है इसका पता लगाया जा रहा है।
सीआईए की दो टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार देर रात को अलियर चौक पर दो युवक बंदूक दिखाकर हिसार निवासी कारोबारी विनोद सहारन की स्कॉर्पियो छीनकर फरार हो गए। स्कॉर्पियो में जीपीआरएस होने के कारण पुलिस के पास स्कॉर्पियो की लोकेशन बांसलांबी गांव के पास आई। सीआईए मानेसर टीम बदमाशों का पीछा करते हुए पटौदी के पास पहुंची। पटौदी स्थित डीपीएस स्कूल के पास सीआईए यूनिट सूमो गाड़ी लेकर बदमाशों को ढूंढ रही थी। सीआईए टीम को सामने से बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। एएसआई संदीप ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस टीम की गाड़ी 20 मीटर पीछे चली गई। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हथियार निकालते हुए पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfRiec

0 comments: