जिला के बजघेड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक मनोज कुमार लाकड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर डीसी अमित खत्री ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि मनोज कुमार ने इस उपलब्धि से जिला तथा हरियाणा प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।
अन्य शिक्षकों को मनोज कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर देश भर के 47 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने वालों की की सूची जारी की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3htG4ST

0 comments: