Wednesday, August 5, 2020

सीएम केजरीवाल ने डेथ को शून्य पर लाने के दिए निर्देश

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना से हो रही मौत को कम करने सुझाव देने के लिए गठित चार कमेटियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कमेटियों ने सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग सुझाव दिए है। जिसे दिल्ली सरकार सभी अस्पतालों में लागू कराएगी। केजरीवाल ने फिर कहा कि कोरोना से मौत को शून्य पर लाने के लिए हर कदम उठाए जाए। हालांकि इन सभी अस्पतालों में पहले के मुकाबले मौत की दर में कमी आई है।

बता दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बीते सप्ताह 4 समितियों को गठन किया था। सभी समितियों में 4-4 सदस्य थे। समिति में दो आंतरिक चिकित्सा और दो सदस्य एनेस्थेसिया के विशेषज्ञ थे। इन चारों समिति ने 10 अस्पतालों में कोविड मौतों के कारण का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही कमेटी के सदस्यों को यह भी देखने को कहा गया था कि अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज में मानकों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है या नहीं?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fsXXPD

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: