Sunday, August 2, 2020

गुरुद्वारा वार्डों की नई फोटो मतदाता पहचान सूची तैयार करने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित करेगा

दिल्ली में अगले साल होने वाले गुरुद्वारा चुनाव के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राजधानी में गुरुद्वारा वार्डों की नई फोटो मतदाता पहचान सूची तैयार करने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित करेगा। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने इस विषय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से अनुरोध किया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के गुरुद्वारा चुनाव मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय की आवश्यकता के अनुरूप एक सॉफ्टवेयर विकसित करेगा। यह निर्णय गुरुद्वारा चुनाव मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। यह बैठक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव और फोटो मतदाता पहचान पत्र तैयार करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से राजधानी की गुरुद्वारा चुनाव मतदाता सूची को उनकी राज्य स्तर मतदाता सूची से मिलान और सत्यापन करने का अनुरोध किया गया है। यह तुलनात्मक जांच दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए पारदर्शी तरीके से फोटो मतदाता पहचान पत्र तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं, इस प्रक्रिया में गति लाने के लिए गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय, मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय को अपनी ओर से मानव संसाधन उपलब्ध करवाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xjkqse

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: