Thursday, August 20, 2020

मंदिर के बाहर लोगों का हंगामा, कामसूत्र दर्शाती मूर्तियां की जब्त

विवेक विहार इलाके में हनुमान बालाजी मंदिर के पास हिन्दू संगठन से जुड़े करीब डेढ़ सौ लोगों ने हंगामा किया। गुरुवार दोपहर वहां पहुँचे लोगों का कहना था मंदिर में खजुराओ की तर्ज पर कामसूत्र को दर्शाती मूर्तियां लगाई जा रही हैं। यह सब हिन्दू समाज को बदनाम करने की एक कोशिश है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, जिसके बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया।

इस मंदिर में निर्माणकार्य चलने की बात सामने आई है, जहाँ मूर्तियों व कलाकृतियों के पैनल लगाए जा रहे हैं। ये पैनल राजस्थान से मंगाए जा रहे हैं, जहां से खजुराओ की तर्ज वाली चार अश्लील पैनल एक बंद पैकेट में अन्य पैनल के बीच मंदिर पहुंच गए। पुलिस ने इन चारों पैनल को अपने साथ लेकर गयी है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है।

पुलिस ने बताया गुरुवार दोपहर करीब 1ः00 बजे हनुमान बालाजी मंदिर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस को लोगों ने बताया कि मंदिर में खजुराहो शैली वाली कामसूत्र की कलाकृतियां लगाई जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने मंदिर से कलाकृतियों के चार पैनलों को कब्जे में ले लिया। बताया गया है ये पैनल गलती से राजस्थान से आ गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kXMJGS

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: