Friday, August 21, 2020

गुड़गांव में 25 दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले, मात्र 65 रिकवर हुए

गुड़गांव में शुक्रवार को पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर 100 के पार पहुंच गया। यह 25 दिन में सबसे अधिक केस मिले हैं। ऐसे में गुड़गांववासियों को भी कोविड-19 से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि राहत रही कि शुक्रवार को भी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जबकि 65 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। गुड़गांव शहर में एक बार फिर संक्रमण तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को जहां पटौदी, सोहना व फर्रुखनगर में मात्र 20 पॉजिटिव केस मिले, जबकि निगम क्षेत्र में 100 केस सामने आए हैं। जबकि पिछले दो दिन बारिश के कारण सेम्पलिंग व टेस्टिंग भी 2200 लोगों की हुई थी। वहीं गुड़गांव में शुक्रवार तक 145041 लोगों के सेम्पल व टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 10756 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 131 की मौत हो चुकी है व 9814 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट चुके हैं।
एक सप्ताह में बढ़े एक्टिव केस: गुड़गांव में एक सप्ताह पहले रिकवरी रेट बढ़ने और पॉजिटिव केस मिलने का रेश्यो कम होने से एक्टिव केस घटकर 500 तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक में पॉजिटिव केस मिलने का आंकड़ा बढ़ गया जबकि रिकवरी रेट कम हो गया। जिससे शुक्रवार को एक्टिव केस बढ़कर 811 हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QgXshr

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: