Tuesday, August 18, 2020

10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोलने के लिए ली जा रही ऑनलाइन राय

करीब पांच महीने से बंद पड़े स्कूलों के कारण बोर्ड की क्लासों के स्टूडेंट्स का काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय, अभिभावक, टीचर्स व स्टूडेंट की राय चाहता है कि केवल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए कब से स्कूल खोले जाएं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सितंबर माह से दसवीं और बारहवीं के स्कूलों को खोलने पर विचार कर रहा है।

इस संदर्भ में दसवीं और बारहवीं में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों को एक गूगल फार्म भेजा जा रहा है। जिसमें स्कूल खेलने व बंद ही रखने के संबंध में राय मांगी गई है। इस फार्म में अभिभावकों से चार सवाल पूछे गए हैं। इससे पहले भी पहली से 12वीं सभी कक्षाओं को लेकर अभिभावकों की राय पूछी जा चुकी है लेकिन अधिकतर अभिभावक बच्चों को अभी स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q3z1Uy

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: