Sunday, July 5, 2020

गाजियाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 7 लोगों की मौत, 20 लोगों फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका

गाजियाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। 10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी।

20 दिन पहले अवैध फैक्ट्री पर पड़ा था छापा

बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। बखड़वा गांव के भूपेंद्र के घर की महिला भी झुलस गई है। भूपेंद्र ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस अवैध फैक्ट्री पर 20 दिन पहले छापेमारी की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। भूपेंद्र के मुताबिक इस अवैध फैक्ट्री में 20 दिन पहले पुलिस और प्रशासन की रेड हुई थी। स्थानीय चौकी इंचार्ज भी आए थे। लेकिन, जाने क्या हुआ कि उसके बाद भी फैक्ट्री चलती रही।

50 से ज्यादा औरतें व बच्चे भी काम करते थे

भूपेंद्र ने बताया कि फैक्टरी में गांव की 50 से ज्यादा औरतें काम करती हैं। 7 तो मौके पर ही मर गए हैं। जबकि, कईयों को अस्पताल पहुंचाया गया है। भूपेंद्र के मुताबिक फैक्ट्री में बच्चे भी अवैध रूप से काम करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iAQ1hY

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: