Monday, May 4, 2020

कोरोना मरीज का होम आइसोलेशन में होगा इलाज, ई-रिक्शा के मालिकों को भी मिलेंगे 5 हजार रुपए

लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत सरकारी कार्यालयेां में कामकाज शुरू होने के बाद सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली कैबिनेट बैठक में चार अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई। कोरोना के हल्के लक्षण वाले रोगियों को होम क्वारंटाइन में इलाज की सुविधा की प्रक्रिया मंजूरी दी गई। स्वास्थ्यकर्मी की एक टीम हर रोगी को घर आईसोलेशन का प्रशिक्षण देगी। प्रतिदिन सभी रोगी से फोन पर बात कर उनकी बीमारी से संबंधित जानकारी ली जाएगी और सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 14 दिनों के आइसोलेशन के बाद मरीज को टेस्ट के लिए ऑटोमेटिक एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा।

शहीद आईबी कर्मी अंकित शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का प्रस्ताव पास

शहीद आईबी कर्मी अंकित शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि मिलेगी। इस संबंध में कैबिनेट ने प्रस्ताव को पास कर दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में 26 फरवरी को अंकित शर्मा की मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार ने अंकित शर्मा को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि देने का का ऐलान किया था। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से देरी हुई। उम्मीद है कि इस सप्ताह उनके परिवार को राशि मिल जाएगी।

ई-रिक्शा के मालिकों को राहत
सभी पैरा-ट्रांजिट वाहन के चालकों को 5000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जा रही है। कैबिनेट ने योजना को विस्तार देते हुए प्रत्येक पैरा-ट्रांजिट वाहन के परमिट होल्डर के साथ-साथ दिल्ली में पंजीकृत ई-रिक्शा के मालिकों के लिए भी पांच हजार की एक मुश्त सहायता राशि देने को मंजूरी दी। इस निर्णय के तहत पैरा-ट्रांजिट वाहनों के 60,000 से अधिक परमिट धारकों और दिल्ली में पंजीकृत ई-रिक्शा के मालिकों को लाभ मिलेगा।

गैर-पीडीएस कार्डधारकों को राशन की मंजूरी

मई माह में 38 लाख गैर-पीडीएस कार्डधारकों के लिए राशन को मंजूरी दी है, जिन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन ई-कूपन के लिए पंजीकरण किया था। हर व्यक्ति को 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल दिया जाएगा और हर परिवार को कोरोना रिलीफ किट मिलेगी जो पीडीएस कार्डधारकों को दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3jlEL

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: