दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में एकदम से उछाल आया है। मरीजों की तादाद ने 4 हजार का आंकड़ा पार कर दिया है और मरीजों की तादाद बढ़कर 4122 पहुंच गई है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी 64 पहुंच गया है। कोरोना के संबंध दिल्ली सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 384 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इतने ज्यादा मरीज 24 घंटे में पहली बार आए हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को यह 24 घंटे में 356 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। कोरोना से 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत भी हो गई। मौत का आंकड़ा 64 पहुंच गया है। 24 घंटे में 89 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा 1256 हो गया है।
कोरोना के एक्टिव केसों की तादाद 2802 है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 4122 मरीजों में से 2776 की उम्र 50 साल से कम है। 692 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 654 की उम्र 50-59 साल के बीच है। कोरोना से मरने वाले 64 में से 55 पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 1.55 फीसदी बताई है। इस बीच दिलशाद गार्डन कंटेनमेंट जोन में 5 दिनों की ढील दी गई है। अगर पांच दिनों में कोरोना का कोई नया केस नहीं आता है तो उसे डी-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा।
शेेल्टर होम में योगासन, दौड़ और प्राणायाम
द्वारका जिला पुलिस शेेल्टर में रहने वाले लोगों को योगासन, दौड़ व प्राणायाम करा रही है। जिससे वे अपने आपको मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहे सकें। डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि शेेल्टर होम में 54 लोग रहते हैं। ये लोग दिहाड़ी मजदूर हैं। इनका स्वासथ्य ठीक रहे इसके लिए हर रोज सुबह इन्हें दौड़, योगासन व प्राणायाम कराया जा रहा है। डीसीपी का कहना है कि व्यायाम के कारण कई लोगों का मानसिक तनाव कम हुआ है।
फांसी लगाने वाले लैब टेक्निशियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
वजीराबाद इलाके में बुधवार शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के जिस लैब टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद टेक्निशियन का शव उतारकर मोर्चरी पहुंचाने वाले 5 पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार शाम को रिपोर्ट आई थी, जिसमें उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। टेक्निशियन परिवार के साथ मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसकी ड्यूटी कोविड टेस्ट लैब में ही लगी हुई थी। लैब टेक्निशियन का वजीराबाद के संगम विहार इलाके में अपना खुद का मकान था। परिवार को सुरक्षित रखने की वजह से पिछले 10 दिनों से लैब टेक्निशियन वजीराबाद वाले मकान में रहता था। यहीं से वह अपनी ड्यूटी जा रहा था। बुधवार को अचानक उसने फांसी लगा ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fjK73x

0 comments: