कोरोना के खिलाफ इस समय शासन-पऱ्शासन और विभिन्न संस्थाएं ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी खड़े हैं। कोई पैसे दे रहा है तो कोई खाने का सामान। इसी कड़ी में शनिवार सुबह चार बच्चियां अपने गुल्लक लेकर सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दफ्तर पहुंच गईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ये गुल्लक सौंपते हुए कहा कि अंकल जी ये गुल्लक मोदी जी को भेज देना। इसमें जो पैसे हैं वे कोरोना की लड़ाई के लिए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे लिए मिसाल है। बड़े ही नहीं आज छोटे-छोटे बच्चे भी कोरोना के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने बच्चियों को इस मदद के लिए शाबाशी देते हुए कहा कि निश्चित रूप से ये पैसे कोरोना की लड़ाई में खर्च होंगे।
बच्चियां बोलीं- इनकी जरूरत देश को है
गुल्लक देने वाली बच्चियों के नाम लावण्या शर्मा, यशिका शर्मा, अंजलि और अनुभा आर्या हैं। इनकी उम्र 4 से 12 साल के बीच है। ये बच्चियां सामाजिक संस्था मिशन जाग्रति के प्रवेश मलिक के साथ सुबह केंद्रीय मंत्री के दफ्तर पर पहुंची थीं। मलिक के अनुसार ये कह रही थीं कि हमारे गुल्लक में जो पैसे हैं उन्हें कोरोना रिलीफ फंड में देना है। इसके बाद वे शनिवार सुबह इन बच्चियों को लेकर केंद्रीय मंत्री के दफ्तर पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KzS5Hn

0 comments: