Tuesday, April 28, 2020

अवैध शराब तस्करी में महिला गिरफ्तार, पति मौके से फरार

छावला थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से करीब 500 से अधिक शराब की बोतलें व तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी मनोज की तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने बताया कि छावला थाना में तैनात सिपाही अशोक व जितेंद्र गश्त पर थे। जब वे झटीकरा मोड़ के पास परेना बस्ती के पास पहुंचे तो जानकारी मिली कि अवैध शराब की तस्करी हो रही है।

पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक क्रेटा कार से अवैध शराब उतारी जा रही है। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार का चालक मौके से फरार हो गया। जबकि कार से शराब उतार रही उसकी पत्नी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ हरियाणा से शराब लेकर आती है और दिल्ली में सप्लाई करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xZ2wSn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: