Monday, March 23, 2020

मंगलवार को आकस्मिक खर्च करना पड़ सकता है, खानपान संबंधी सावधानी रखें

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 24 मार्च का मूलांक 6, भाग्यांक 4, दिन अंक 9, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 3 की अंक 6 के साथ मित्र युति है। अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 24 मार्च का दिन...

अंक 1- पेट्रो-केमिकल के क्षेत्र में किया निवेश लाभ दे सकता है। परिवार के लिए कुछ विशेष कर सकते हैं। आकस्मिक खर्च करना पड़ सकता है।

क्या करें- रूद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- बैंकिंग क्षेत्र की महिलाओं के लिए अधिक अनुकूल सिद्ध हो सकता है। समय इच्छित काम होने से मन प्रसन्न रह सकता है। खानपान संबंधी विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- गणेश भगवान को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- लोगों के साथ अधिक मेलजोल रह सकता है। आर्किटेक्टों को अच्छा अवसर मिल सकता है। थकान की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को उड़द चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- रेस्टोरेंट वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। अपने प्रयासों को सुनियोजित रूप में आगे बढ़ाएं, अन्यथा कम उलझने का खतरा है।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- विदेश यात्रा अनुकूल रह सकती है। सर्जिकल आयटम्स निर्माता कंपनियों को अच्छा लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

क्या करें- गुरु व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- फैशन डिजाइनरों के लिए अच्छा अवसर सामने आ सकता है। बैंक लोन लेने की कार्यवाही में लगे हैं तो इस मामले में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 7- सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। सामाजिक पक्ष सुदृढ़ हो सकता है। ससुराल पक्ष से अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- उठापटक के कामों में हाथ डालें, सफलता मिलने के योग अधिक हैं। विवादास्पद सौदे से लाभ हो सकता है। देर रात तक घर से बाहर रहने से बचें।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- नई एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ें। नया काम करने की सोचें, पासा सीधा पड़ सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

क्या करें- भैरव मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 march, Tuesday ank rashifal, ank jyotish, numerology, ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J82wkP

SHARE THIS

Facebook Comment

1 comment:

  1. Thanks for sharing this information

    By ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
    Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.

    Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem

    Call Us: 9829024288
    Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
    Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
    Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology

    ReplyDelete