Friday, March 20, 2020

शनिवार को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, अंक 4 वाले लोग लाभ में रहेंगे

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 21 मार्च का मूलांक 3, भाग्यांक 1, दिन अंक 8, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 8 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है, अंक 3 और अंक 9 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 21 मार्च का दिन...

अंक 1- पदोन्नति या इसके कोई अन्य लाभ मिल सकता है। गृहिणियों के लिए परिवार में कुछ नया करने का अवसर आ सकता है। प्रसन्नता रह सकती है।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- विरासत का मामला पक्ष में आ सकता है। पैतृक विवाद में विजय संभव है। मानसिक तनाव परेशान कर सकती है।

क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- शिक्षक वर्ग के लिए उपलब्धिकारक अवसर आ सकता है। लोगों के साथ तालमेल में सुविधा रहेगी। तबीयत खुश रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को उड़द चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- कार्य के विस्तार के संबंध में मिल रहे प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। लाभ में रहेंगे। कोशिश करें कि अपनी बात लोगों को समझाते समय आवाज धीमे रखें। थकान के बाद भी राहत मिल सकती है।

क्या करें- भिखारी को भोजन करवाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। कपड़ा व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। हड्डी संबंधी समस्या से राहत मिल सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- अनाज और खान-पान की सामग्री के कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। फर्नीचर के थोक व्यापारियों को अधिक सुविधा रह सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित चिंता रह सकती है। गायनो चिकित्सकों के लिए अच्छा समय है। भागादौड़ी उतनी ही करें, जितनी आपकी क्षमता में हो।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- करियर संबंधी खास फैसला करते समय किसी निकट परिजन या इष्ट मित्र को साथ ले लें। टायर-ट्यूब निर्यातकों को उपयुक्त अवसर मिल सकता है। मानसिक विचलन रह सकता है।

क्या करें- कुत्तों को रोटी डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- जो राजनेता अपनी संतान को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है। पुरानी चोट से मुक्ति संभव है।

क्या करें- रक्तचंदन मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 march, Saturday ank rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal for 21 march, aaj ka dainik rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3932s0k

SHARE THIS

Facebook Comment

1 comment:

  1. Thanks for sharing this information

    By ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
    Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.

    Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem

    Call Us: 9829024288
    Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
    Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
    Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology

    ReplyDelete