Monday, March 9, 2020

बुधवार को 3 शुभ योग बनने से 7 राशियों की जॉब और बिजनेस के लिए खास रहेगा दिन

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 11 मार्च यानी आज तिथि, वार, नक्षत्र और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से 3 शुभ योग बन रहे हैं। आज के सितारे आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। इनके प्रभाव से कई लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। निवेश और लेन-देन में भी सितारों का साथ मिल सकता है। एस्ट्राेलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 7 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा वहीं अन्य 5 राशियों को संभलकर रहना होगा।

एस्ट्राेलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष - पॉजिटिव - स्थिति में परिवर्तन होगा और आप को सुकून देने वाली कुछ सुदूर की यात्राएं होंगी। आप किसी को परेशानी में देखकर उसकी सहायता करने का प्रयास करेंगे और सद्भाव तथा शांति कायम करने का प्रयास करें। आपके जीवन का एक अच्छा और महत्वपूर्ण समय साबित होगा।

नेगेटिव - काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रुपये के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी।

लव - कुछ ऐसा जिससे आपके साथी को खुशी मिले और आप उन्हें रिझा सकें। किसी खास के सामने अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं उनकी प्रेम की अर्जी स्वीकार की जा सकती है।

व्यवसाय - व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा।

स्वास्थ्य - पिछले काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी उन परिस्थितियों से आप बाहर निकलेंगे और जीवन के नए अध्याय का श्री गणेश करेंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच

वृषभ - पॉजिटिव - आप समाज सेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समय काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका मन सहज रूप से धर्म के प्रति झुकाव महसूस करेगा।

नेगेटिव - क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।

लव - रोमांटिक लाइफ में काफी पॉजिटिव रिसपोंस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने पार्टनर से भी आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। अपे रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिये नविन उपहार का ही इस्तेमाल करें।

व्यवसाय - कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति भी मिल सकती है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी।

स्वास्थ्य - दुखों से मुक्ति मिलेगी और जीवन चक्र में सुखों की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: एक

मिथुन - पॉजिटिव - आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक आकर्षक और सुंदर पर्यटक स्थल की यात्रा करेंगे। आप अपने कलेवर में वापस आ जाएंगे और स्वयं को अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं उनके लिए है यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है।

नेगेटिव - मेहनत के बिना कुछ भी आसान नहीं होगा इसलिए कमर कस कर मेहनत करने के लिए तैयार हो जाएं। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी।

लव - जीवन में नये प्रेम की शुरुआत हो सकती है। उनके लिये प्रेम का यह दिन अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिये कुछ नया करने की जरुरत है।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय वृद्धि के योग रहेंगे। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य - आपको मानसिक रूप से कुछ परेशानियाँ समय-समय पर देती रहेंगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: सात

कर्क - पॉजिटिव - आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रह सकता है। परिवार के लोगों और मित्रों के साथ समय बिताने का काफी मौका मिलेगा जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। आपके रिश्ते आपके भाई बहनों के साथ काफी बेहतर रहेंगे और आप के रिश्तो में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।

नेगेटिव - क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। व्यर्थ वाद-विवाद तथा तकरार में उतरने से भी बचना होगा। धन-व्यय की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें।

लव - आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके रिश्ते में किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने रिश्ते को जीवित और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए किसी भी ग़लतफ़हमी को पैदा होने से पहले ही समाप्त कर दें।

व्यवसाय - सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - कुछ समस्याएं अचानक से आपके सामने आएँगी जिनका आपको कोई मूल कारण नजर नहीं आएगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: दो

सिंह - पॉजिटिव - बृहस्पति और शनि की स्थिति आप को सामाजिक तौर पर सम्मानित व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित करेगी और आपका नाम होगा। आप परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाएंगे अथवा धर्म-कर्म के कार्य में लगेंगे। आप ऐसा भी कोई कार्य करेंगे जिसमें समाज का हित हो।

नेगेटिव - दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है या फिर काम के सिलसिले में आप इतने व्यस्त हो जाएंगे या इतने दूर जा सकते हैं कि जीवन साथी से आपके संबंधों पर उसका असर पड़ सकता है।

लव - जो लोग पिछले दो तीन सालों से प्रेम में असफल हो रहे थे उनके लिये यह दिन पॉजिटिव रहने के आसार हैं। प्यार के मामले में आपके लिये यह अच्छा समय है।

व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

स्वास्थ्य - अपनी आंतरिक शक्ति के बलबूते आप आरोग्य कि चुनौतियों से पार पा लेंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक:

कन्या - पॉजिटिव - आपके प्रयासों से आपके जीवनसाथी को लाभ मिलेगा जो अंततः आपका लाभ होगा अतः प्रत्येक कार्य में अपने जीवन साथी की सहायता करें और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशियों से भरा हुआ रहे।

नेगेटिव - सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, अनावश्य धनखर्च की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद होने की संभावना रहेगी।

लव - यदि आपने अभी तक किसी को अपना दिल नहीं दिया है तो किसी खास से वह मुलाकात हो सकती है जिन्हें आप अपना दिल दे बैठें। क्षमतानुसार उपहार में दे सकते हैं।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में धन व्यय होगा।

स्वास्थ्य - आप अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक:

तुला - पॉजिटिव - स्थितियां पक्ष में ही रहेंगी। आपको धन संबंधी मामलों में कोई समस्या नहीं होगी और शनि की शुभता आपको पारिवारिक सुख का आनंद देगी। आपके पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

नेगेटिव - कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यता विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से काम सफल होंगे।

लव - आपका प्रेमजीवन और भी संघर्षमय हो सकता है। अंजाने में हुई गलतियों को ईमानदारी से स्वीकार करें और अपने अंहकार को त्याग कर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें सफलता मिल सकती है।

व्यवसाय - व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य -आरोग्य के लिए आप योग अभ्यास तथा प्राणायाम का सहारा लेंगे।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक

वृश्चिक - पॉजिटिव - परिवार में कोई उत्सव अथवा फंक्शन होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा किसी नए सदस्य के आगमन से भी आपके परिवार में ख़ुशियों की बरसात होगी। आपसी समझ विकसित होगी और सभी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखेंगे जिससे आपका पारिवारिक जीवन खिला-खिला रहेगा।

नेगेटिव - सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अनुपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।

लव - प्रेमजीवन में आपके लिये परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल बना रहे हैं। लेकिन मेहनत और धीरज के साथ जो काम होता है उसकी सफलता का आनंद भी अलग होता है।

व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन चिंतित हो सकता है। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे।

स्वास्थ्य - आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी हद तक ठीक रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: सात

धनु - पॉजिटिव - कुछ समय के लिए हो सकता है कि आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़े। लेकिन ऐसी संभावना अवश्य है कि आप इस दौरान अच्छे और सुख पूर्ण पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। आपके वैवाहिक जीवन के काफी मधुर रहने की संभावना है।

नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहने से अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। प्रोफेशनल मामले में किसी काम पर नियंत्रण बनाए रखें। पढ़ाई से ब्रेक लेकर कोई नया स्किल सीखने का प्रयास करेंगे।

लव - विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। लेकिन सूर्य के प्रभाव से अस्त शुक्र के चलते अविवाहित प्रेमी जातको के लिये समय थोड़ा संघर्ष वाला रह सकता है।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे।

स्वास्थ्य - आपकी ऊर्जा शक्ति में वृद्धि होगी तथा आप चुस्त दुरुस्त रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: तीन

मकर - पॉजिटिव - आपका दांपत्य जीवन अपने श्रेष्ठ रूप में आपके सामने आएगा और आप दोनों एक अच्छे वैवाहिक जीवन का अनुभव करेंगे तथा एक दूसरों के साथ उत्तम दांपत्य सुख का आनंद लेंगे। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जागेगा और परस्पर एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए पति पत्नी के रूप में आप जीवन की गति को आगे बढ़ाएंगे।

नेगेटिव - कुछ व्यवधान लेकर आएगा और आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।

लव - लंबे समय से रोमांस कर रहे जातकों को अपने संबंध नीरस महसूस हो सकते हैं। अपने पार्टनर की इच्छाओं, अपेक्षाओं पर खरा उतरकर व उनकी भावनाओं की कद्र करके ही आप अपने प्यार को रिझा सकते हैं।

व्यवसाय - व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य - छोटी-मोटी समस्याओं जैसे कि पेट संबंधित परेशानिया हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच

कुंभ - पॉजिटिव - वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी और आप एक-दूसरे को अधिक समय देंगे तथा समझने का प्रयास करेंगे जिससे आपका आपसी तालमेल बेहतर होगा। कामकाज के उद्देश्य से प्रवास पर जा सकते हैं। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं।

नेगेटिव - आपको सतर्कता से रहना होगा और किसी भी झगड़े में ना पड़ें। आपको अपने जीवन साथी का आदर करना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

लव - रोमांटिक लाइफ में एंटर करने वालों के लिये यह समय पॉजिटिव संकेत कर रहा है। इस समय आप अपने सपनों के साथी के साथ मुलाकात कर अपने दिल की बात उन्हें कह सकते हैं।

व्यवसाय - सगे-संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन और वेतन वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।

स्वास्थ्य - आंतों में संक्रमण आदि हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक:

मीन - पॉजिटिव - परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

नेगेटिव - व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन भागदौड़ और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

लव - काफी समय से किसी के प्यार में खोये हैं वे अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनायें तो पिछली बातों पर मिट्टी डालकर अपने संबंधों में नई जान डालने में कामयाब हो सकते हैं।

व्यवसाय - व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

स्वास्थ्य - आप की खाने की आदत हो सकती है इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या का सख़्ती से पालन करें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: दो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal Dainik Bejan Daruwalla in Hindi 11 March 2020 Rashifal Daily Horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/336wgHZ

SHARE THIS

Facebook Comment

1 comment:

  1. Thanks for sharing this information

    By ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
    Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.

    Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem

    Call Us: 9829024288
    Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
    Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
    Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology

    ReplyDelete