आगरा.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे से पहले उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर बाद एक कार्यक्रम में शिरकत करने यहांपहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां सर्किट हाउस में ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। ट्रंप ताजमहल का दीदार करने के लिए 24 फरवरी की शाम को आएंगे। खेरिया से ताज तक 15 किमी के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री ने उस पर किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। इस दोरान उन्होंने कहा किश्रमिक ही राष्ट्र निर्माता है। उनके प्रयास से ही हमें सुविधाएंं मिलती हैं। उनके बच्चे उपेक्षित महसूस न करें इसलिए योजना चलाई गई है। खानाबदोश लोगों के लिए 18 मंडल में अटल विद्यालय शुरु किये गए हैं। आगरा के कोरई में भी अटल विद्यालय स्वीकृति किया गया है।
100 मीटर के दायरे में होगा सत्यापन
खेरिया से ताज तक के रास्ते पर दोनों ओर के दुकानदारों और अन्य लोगों का सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। दोनों ओर के 100-100 मीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सत्यापन होगा।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। जो छुट्टी पर चले गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग एक महीने से छुट्टी बंद चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही इन्हें शुरू किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P3NOhU

0 comments: