जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 19 फरवरी का मूलांक 1, भाग्यांक 7, दिन अंक 5, मासांक 2, चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 5 की अंक 2 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 1, 5 के साथ विरोधी युति है, अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 19 फरवरी का दिन...
अंक 1- दूर की यात्रा हो सकती है। पूर्व में की गई यात्रा का परिणाम खिलाफ जा सकता है। कमर दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 2- करियर में कोई खास उठापटक की स्थिति नहीं रहेगी। कोशिश करें कि भविष्य की बड़ी योजनाओं को पक्का रूप दे सकें। कान में दर्द रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को चमेली तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- मूवर्स और पैकर्स से संबंधित लोगों के लिए समय की कृपा मिल सकती है। ट्रांसफर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो करें। भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है।
क्या करें- अपने इष्ट देव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 4- अविवाहितों के लिए खुशखबरी हो सकती है। किसी खास परिजन के कारण अनुकूल अवसर मिल सकता है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें-हल्के रंग की रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- कमीशन एजेंट्स को खास लाभ हो सकता है। प्रकाशन व्यवसाय वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- गायों को रोटी में गुड़ डाल कर दें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6- पैकेजिंग वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नकली गहनों के कारोबारी फायदे में रह सकते हैं। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- अंतरंग संबंध दुखी कर सकता है। किसी निकट परिचय की महिला के कारण परेशानी भुगतनी पड़ सकती है। इच्छा शक्ति का ग्राफ ऊंचा रह सकता है।
क्या करें- शिव परिवार को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 8- किसी खास मित्र के कारण महत्वपूर्ण काम साधने में सफलता मिल सकती है। ऐसे व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जो आपके लिए गर्व का विषय हो सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 9- निजी सहायक के रूप में कार्यरत लोगों को करियर के मामले में अनुकूलता रह सकती है। गर्भवती महिलाओं को उनकी मेडिकल जांच संबंधी रिपोर्ट पक्ष मिल सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bPWG4w

0 comments: