Thursday, February 6, 2020

पुलिस पर बिफरे अखिलेश यादव, कहा-शांतिपूर्ण धरना लोगों का अधिकार, पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार की

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में गिरफ्तार हुए लोगों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि शांतिपूर्ण धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आजमगढ़ में पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया-

आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीएए को लेकर हुआ था प्रदर्शन

जिले के बिलरियागंज में बुधवार को सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे व पथराव के मामले में पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना ताहिर मदनी व 1 महिला समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार उलेमा कौंसिल के नेता नुरूल होदा, ओसामा और मिर्जा शाह पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस का दावा है- सीएए के विरोध प्रदर्शन के जरिए जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी।

मंगलवार को शुरू किया था प्रदर्शन

मंगलवार की दोपहर बिलरियागंज कस्बे के जौहर अली पार्क में 'शाहीन बाग' की तर्ज पर सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था,जिसमें तमाम महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल थे। देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को धारा 144 का हवाला देकर धरना समाप्त करने के लिए कहा। लेकिन, लोग नहीं माने तो पार्क में पानी भर दिया गया था। इसके बाद लोग नाराज हो उठे और बुधवार को पार्क के सामने रोड पर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vas7Wm

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: