Thursday, February 6, 2020

भारत के 6 जंगी हथियार; पलक झपकते ही दुश्मनों को धूल चटाने में सक्षम हैं ये

लखनऊ. 9 फरवरी तक चलने वाले11वें डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वाली 172 और भारत की 857 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारत इस मेले के जरिए दुनिया को अपनी युद्धशक्ति का एहसास करा रहा है। यहां लाइट वेट टारपीडो, के-9 ब्रज, एएसडब्ल्यू रॉकेट लांचर जैसे कई हथियार पलक झपकते ही दुश्मनों को धूल चटाने में सक्षम हैं। एक्सपो में सजे भारत के 6उच्च मारक क्षमताओं वाले हथियारों के बारें में जानते हैं...

  1. लाइट वेट टारपीडो लांचर का इस्तेमाल समुद्र में देश की सीमा के भीतर घुसपैठ करने वाली पनडुब्बी को नष्ट करने में होता है। इसका डिस्ट्रोएस, फ्रिगेट्स, करवेट्स जैसी जंगी समुंद्री जहाज के खिलाफ होता हैं। लाइट वेट टारपीडो लांचर का वजन 3100 किलोग्राम है। टॉरपीडो का रेंज 6 किलो मीटर हैं, यह पानी के अंदर पांच सौ मीटर गहराई तक अपने लक्ष्य को मार कर सकता हैं।

  2. एएसडब्ल्यू रॉकेट का इस्तेमाल पनडुब्बी और जंगी जहाजों के खिलाफ होता है। पांच किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य को भेद सकने की क्षमता वाले इस रॉकेट के जरिए पांच मीटर गहराई तक मार की जा सकता हैं। रॉकेट लांचर में यह ऑटोमेटिक लोड होता हैं। इसमें 12 रॉकेट एक के बाद एक करके तेजी से फायर किए जा सकते हैं।

  3. यह मेक इन इंडिया सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टीलरी गन है। टैंक की तरह यह जंग के मैदान में जा सकती हैं। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घण्टा हैं। 155 एमएम के गन से अलग-अलग गोले और मिसाइल दागे जा सकते हैं। इसका रेंज 38 किलोमीटर हैं। सिस्टम ट्रैक होने पर गन से फायर करने के बाद यह स्थान बदल लेता है, जिससे दुश्मन की रेंज में न आए और उनके हमले से बच सके।

  4. यह दुनिया की इकलौती सुपरसोनिक मिसाइल है, जो सबमरीन, युद्धपोत, लड़ाकू विमान और जमीन पर लांचिंग पैड से फायर की जा सकती है। मेक इन इंडिया के तहत रूस के साथ मिलकर भारत ने ब्रह्मोस को विकसित किया है।

  5. वेसेल समुद्र में इकोनोमिक जोन में एंटी स्मगलिंग, कोस्टल क्षेत्र की निगरानी, मछुआरों की सुरक्षा में भारत को मजबूती देता है। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड विशाखापट्टनम का ये हथियार पांच मीटर पानी तक में उतरकर पेट्रोलिंग करने में सक्षम है।

  6. डीआरडीओ ने स्वदेशी तकनीक से चार क्रू वाले अर्जुन टैंक को तैयार किया है। यह टैंक अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकता है। इसकी 120 एमएम गन एक मिनट में छह राउंड तक फायर कर सकती है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      डीआरडीओ ने स्वदेशी तकनीक से चार क्रू वाले अर्जुन टैंक को तैयार किया है।


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S1ui7S

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: