Sunday, February 16, 2020

दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- योगी से नहीं संभल रहा अपराध, वापस अपने मठ जाएं

अयोध्या. यहां बीते शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेसियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए यूपी की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया।

ये भी पढ़े

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि, परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही से बिटिया की जान चले जाने का आरोप लगाया है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बिटिया से गैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर घरवालों को ब्लैकमेल करने की शिकायत एसएसपी से की गई थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि एसएसपी थोड़ा ध्यान दे देते तो बिटिया बच जाती।

अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी साथ है और पूरी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों, बलात्कारियों और माफियाओं का बोलबाला है। दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। इस तरह की घटनाएं रोज हो रही हैं। भाजपा के सांसद बलात्कारी हैं, जेल जातें हैं और वापस आने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया जाता है। भाजपा सरकार की मानवता मर चुकी है, सरकार का इन्हें सरंक्षण है। जिसकी वजह से अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल पाने में पूरी तरह फेल हो गए हैं। उनसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश की जनता को मुक्ति दें और वापस अपने मठ गोरखपुर जाएं।

यह था पूरा मामला
बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक 14 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। जांच में सामने आया था कि, किशोरी के साथ राहुल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल न करने के बदले वह एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। वह मानसिक दबाव में थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था। पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि चार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HxhnEF

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: