सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14बच्चे घायल हुए हैं। यह हादसा शोहरतगढ़ थाना इलाके के डोली गांव के पास का है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। बस में सरस्वती शिशु मंदिर शोहरतगढ़ के 60 बच्चे सवार थे। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया है। कहा- घायल बच्चों के इलाज में कोताही नहीं होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HrlOAV

0 comments: