
अलीगढ़. अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश श्रम व कर्मकार सन्निर्माण परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता रघुराज सिंह के बेटे नीशू के खिलाफ गुरुवार रात बन्नादेवी थाने में डकैती का मुकदमा का दर्ज किया गया है। बरौली से भाजपा विधायक दलवीर सिंह के रिश्तेदार ने नीशू व उनके आठ-दस साथियों पर हमला कर फायरिंग करने, चेन व घड़ी लूटने का आरोप लगाया है।
भाजपा विधायक दलवीर सिंह के बेटे राकेश कुमार सिंह के प्रतिभा कॉलोनी निवासी साढ़ू राजकुमार सिंह बुधवार रात स्कार्पियो से रॉयल रेजीडेंसी में शादी समारोह में आए थे। रात 11 बजे लौटते वक्त पीछे से दो गाड़ियां हूटर बजाते हुए आईं। रास्ते में जाम लगने से राजकुमार की स्कॉर्पियो रूक गई थी। दोनों गाड़ियों में रघुराज सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीशू व 8-10 लोग थे। उन्होंने राजकुमार से मारपीट की। नाक व आंखों पर गंभीर चोट लगी है। आरोप है कि, हमलावरों ने जानमाल की धमकी देते हुए चेन व घड़ी लूट ली। जान से मारने के लिए फायर भी किया। जिसमें वे बाल-बाल बचे।
बताया जा रहा है कि, गाड़ी को रास्ता नहीं मिलने पर नीशू ने मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी गुर्गो के साथ फायर करते हुए फरार हो गया। राजकुमार को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम घायल राजकुमार की तरफ से थाना बन्नादेवी में मंत्री रघुराज सिंह के बेटे निशु और अन्य लोगों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले की तहरीर दी गयी। जिस पर बन्नादेवी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अलीगढ़ के एसएसपी आकाश अकाश कुलहरी ने बताया कि रघुराज सिंह के बेटे के खिलाफ लूट की धाराओं में थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज हुआ है। राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने उन पर जान से मारने और लूट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Srhmsf
0 comments: