Monday, February 10, 2020

संकटमोचन मंदिर पहुंचे योगी ने किया दर्शन पूजन, दिल्ली विधानसभा चुनाव के सवालों से बचते नजर आए

वाराणसी. अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी मंगलवार को सुबह सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंगलवार को ही दिल्ली चुनावों के नतीजे घोषित हो रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल रहा है। दिल्ली चुनावों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी खूब मेहनत की थी। वहीं जब चुनावी नतीजों पर उनसे सवाल पूछा गया तो वह हाथ जोड़ कर निकल गए।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली चुनाव में 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच 12 रैलियां की थी।इस दौरान उन्होंने शाहीन बाग़ और जामिया नगर में भी रैली की थी। इसके अलावा करावल नगर, रोहिणी, बदरपुर, विकासपुरी, द्वारका, पटपडगंज और शाहदरा में भी रैलियों को संबोधित किया था।सीएम योगी दिल्ली चुनावों में स्टार कैम्पेनर के रूप में शामिल थे।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया निरीक्षण
सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले नवनिर्मित चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फिर पूर्व कबीना मंत्री ओमप्रकाश सिंह के आवास पहुंचे। वहां पर उन्होंने गत दिवस ओमप्रकाश सिंह की पत्नी एवं वाराणसी की पहली महिला महापौर सरोज सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निरीक्षण किया।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बनारस के संकट मोचन मंदिर में हनुमाजी के दर्शन करते योगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2urgJWs

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: