Monday, February 10, 2020

13 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में करेगा प्रवेश, राशि अनुसार कैसा रहेगा आने वाला समय

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 13 फरवरी की शाम करीब 7 बजे सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य के राशि बदलने से कुछ लोगों के लिए शुभ समय शुरू हो सकता है। सूर्य 14 मार्च के बाद कुंभ से मीन राशि में जाएगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का असर कैसा रहने वाला है...

मेष राशि - इन लोगों के लिए सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। इन लोगों को वाहन सुख मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। लापरवाही से बचें।

वृष राशि - इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रह सकता है। धन संबंधी कामों में लाभ हो सकता है। इन दिनों में जोखिम लेने से बचें।

मिथुन राशि - कुंभ राशि में सूर्य होने से आपको नौकरी में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन घमंड से बचें।

कर्क राशि - इन लोगों को भूमि से संबंधित कामों में हानि हो सकती है। सोच-समझकर काम करें। असफलता मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि - इन लोगों के लिए सूर्य लाभ की स्थिति में रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। वाहन सुख मिल सकता है।

कन्या राशि - इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यर्थ की चिंताओं में फंसें।

तुला राशि - जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। व्यर्थ खर्चों की वजह से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि - तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी कामों में हानि हो सकती है, लापरवाही से बचें। धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि - इस राशि के लिए सूर्य सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस दौरान हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बाधाओं को दूर कर सकता है।

मकर राशि - सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अब मकर राशि के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि - अब 14 मार्च तक सूर्य इसी राशि में रहने वाला है। इस वजह से कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। काम ज्यादा करना होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। लाभ होगा।

मीन राशि - सूर्य की वह से मीन राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surya in Aquarius, surya ka rashifal, sun transit in aquarius, surya ka rashi parivartan, surya kumbh rashi me


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379FV0Q

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: