Wednesday, February 19, 2020

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का पीएम मोदी से सवाल- राम मंदिर के लिए ट्रस्ट तो मस्जिद के लिए कुछ क्यों नहीं?

लखनऊ. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले को हम सभी स्वीकार करते हैं। हम इसके खिलाफ नहीं है। लेकिन जब मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बना सकते हैं तो मस्जिद के लिए क्यों ट्रस्ट नहीं बना सकते? सरकार सभी मजहबों की होती है। आज जिस रास्ते पर देश है, उससे हमें देश को बचाना है।

एक कौम को डरा रहे मोदी

शरद पवार ने सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि, आज दिल्ली में हमारी कितनी महिलाएं धरने पर बैठी हैं। पूरे देश में महिलाएं धरने पर हैं। यह इएलिए क्योंकि देश में मोदीजी एक कानून लाए हैं। देश की कमान जिनके हाथ में है वो अपनी हकूमत चला रहे हैं। जो प्रधानमंत्री होता है व पूरे देश के लिए होता है न कि एक कौम का। ये जो मोदी जी एक कौम को डरा रहे हैं, ये गलत है। पिछले कई महनो से हमने मोदी जी का कार्यकाल देखा है। अब लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं।

प्रफुल्ल पटेल बोले- महराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में एक हो विपक्ष
दरअसल, 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनसीपी भी उतरेगी। बुधवार को लखनऊ में एनसीपी ने महासम्मेलन के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा- राजस्थान, महाराष्ट्र से बदलाव का काम शुरू हुआ है, वह जल्द बिहार व यूपी में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान एनसीपी महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने कहा- भाजपा इसलिए जीतती आई, क्योंकि अभी तक उसके आगे बिखराव था। एक विचारधारा के लोग एकजुट नहीं थे। शरद पवार ने महाराष्ट्र में इस बिखराव को खत्म किया और भाजपा को हरा दिया। यूपी में भी सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दल अलग-अलग हैं, इसलिए भाजपा जीत रही है। यहां भी महाराष्ट्र की तरह एकजुट होना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सम्मेलन में शरद पवार ने पीएम पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3SzJA

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: