Wednesday, February 19, 2020

सिपाही ने नाबालिग लड़की से किया रेप; पीड़िता की मां ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर. जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने नाबालिग लड़की से रेप किया। लड़की की अवाज की सुनकर घर पहुंची मां ने सिपाही को कमरे में बंद कर दिया । पीड़िता की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ पॉक्सो और रेप का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र कस्बे में रहने वाला अंकित शुक्ला 2018 बैच का सिपाही है। अंकित शुक्ला की पहली पोस्टिंग आगरा के बरहन थाने हुई है। सिपाही बीते दिनों छुट्टी पर आया था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नाबालिग घर पर अकेली थी। सिपाही मौका देखकर नाबालिग के घर पर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की अवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई। बेटी को बदहवास हालत में देखकर उसने सिपाही को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

दरसल सिपाही और पीड़िता दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों की मोबाइल पर भी बात होती थी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबध थे। जब सिपाही छुट्टी पर आता था तो दोनों अकसर एक दूसरे से चोरी छिपकर मिला करते थे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजिकृत कर जेल भेज दिया है।

एसपी अनुराग वत्स के मुताबिक थाना मंगलपुर में एक सूचना मिली थी जिसमें आरोप था कि एक सिपाही ने लड़की से गलत काम किया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजिकृत किया है । पीड़िता का मेडिकल और 164 के बयान कराए जा रहे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और बातचीत होती थी। जब पीड़िता के घर वाले नहीं थे तो घर में घुस आया था। प्रथम दृष्टया पीड़िता नाबालिग है उसने आरोप लगाया है उसे मानते हुए वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की हिरासत में आरोपी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vRWVeQ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: