Saturday, February 15, 2020

रिक्शा चालक ने बेटी के ब्याह में पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण; बधाई संदेश मिला तो गदगद हुआ परिवार

वाराणसी. यहां की गलियों में व सड़क पर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले मंगल केवट के घर खुशियों का माहौल है। कारण उन्होंने अपनी बेटी शादी में आने के लिए पीएम मोदी को न्यौता भेजा था। पीएम तो नहीं आए, लेकिन उनकी तरफ से बधाई संदेश मंगल केवट को मिला है। मंगल की बेटी की शादी 12 फरवरी को थी। आज पीएम काशी पहुंचे हैं। मंगल की पत्नी रेनू ने कहा कि, हम प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं।

मंगल केवट डोमरी गांव के रहने वाले हैं। यह गांव प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव के रुप में चयनित है। मंगल ने बताया कि, 12 फरवरी को बेटी की शादी थी। इसलिए हमनें पीएम को निमंत्रण पत्र भेजा था। दिल्ली स्थित पीएमओ जाकर खुद इसे देकर आया था। आठ फरवरी को हमें प्रधानमंत्री की तरफ से यह बधाई संदेश मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बेटी व दामाद के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


मंगल ने बताया कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पीएम मोदी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आएगी, लेकिन अब हमें उनका पत्र मिल गया है, हम बहुत खुश हैं। मंगल पीएम के बधाई संदेश पाकर बेहद गदगद हैं। उन्होंने विवाह में आए मेहमानों को पीएम की ओर से भेजे गए पत्र को दिखाया।

मंगल केवट मां गंगा का भक्त है। वह अपनी कमाई का एक हिस्सा में गंगा नदी के पूजा पाठ में खर्च करता है। इसके अलावा मंगल की स्वच्छ भारत अभियान में भी सक्रिय भागीदारी भी है। मंगल व उसकी पत्नी ने कहा- पीएम 16 फरवरी को यहां आ रहे हैं। उससे मिलना चाहते हैं और उसके साथ हमारी समस्याओं को साझा करना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने परिवार के साथ मंगल केवट।
पीएम मोदी की तरफ से आया बधाई संदेश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SRk3SP

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: