Saturday, February 15, 2020

नशे में धुत युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, एफआईआर की कॉपी वायरल, फरार आरोपी की तलाश जारी

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला ने कांग्रेस नाम के शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेस पर मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है किवह 14 फरवरी की शाम 7 बजे अपनी भैंस लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कांग्रेस पुत्र कल्लू पासी नाम के युवक ने उसका मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वह वारदात का विरोध करती रही, लेकिन आरोपी कांग्रेस ने उसकी एक न सुनी। ये भी आरोप है कि आरोपी कांग्रेस घटना के समय शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने किसी या पुलिस से शिकायत करने पर महिला को जानमाल की धमकी दी है।

सलोन सर्किल की सीओ विनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि पीड़ित महिला ने गांव के ही कांग्रेस नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SvFMAH

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: