Tuesday, February 4, 2020

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; बहन बोली- पिता व दादी ने जहर देकर मार डाला

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन ने अपने पिता व दादी पर किशोरी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस संजीव देशवाल ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। परिवारीजनों से पूछताछ व पड़ताल जारी है।

मामला मेरठ जिले के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के साकेत स्थित नगला बट्टू कॉलोनी का है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि, माही त्यागी (13) साल को उसकी दादी ने मंगलवार रात खाने में कुछ दिया था, जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उससे पहले माही की मौत हो चुकी थी। माही की बहन का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर पिता और चाचा में विवाद चल रहा है। जिससे पिता भी अपने परिवार से खफा रहता था। खर्चा नहीं देता था, उसके चलते हमेशा लड़ाई-झगड़े के हालात बने रहते थे।

पूर्व में घर की चाबी को लेकर माही को मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब माही को मार दिया गया। माही की बहन का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माही त्यागी। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ou6iIm

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: