आजमगढ़. जिले में दुस्साहसिक वारदात का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र में दूल्हे को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद नाकेबंदी की गई, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं, दूल्हे को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से खुशी के पल मातम में बदल गए। वहीं, बारातियों में आक्रोश है।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना इलाके के सिंहपुर गांव निवासी हरीश चंद्र गुप्ता के 25 वर्षीय बेटे सुमित गुप्ता की शादी लालगंज बाजार के लाल बहादुर गुप्ता की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार की शाम छह बजे बारात लालगंज के लिए निकली थी। गाड़ियों के काफिले के साथ खुशी-खुशी बरात लालगंज बाजार की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे मसीरपुर तिराहे के पास बारात में घुसे दो युवकों ने कार में बैठे दूल्हे सुमित पर गोली चला दी। कार का शीशा तोड़ते हुए गोली सीधे सुमित के सिर में लगी। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता हमलावर बाइक से फरार हो गए।
आनन-फानन में दूल्हे को टीकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज बारातियों में स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने कहा- पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31skyqr

0 comments: