जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 5 फरवरी का मूलांक 5, भाग्यांक 2, दिन अंक 5, मासांक 2 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 5 की अंक 2 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है और अंक 8 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है, अंक 5 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 5 फरवरी का दिन...
अंक 1- होटल, मोटल, ढाबा और रेस्टोरेंट वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से पर्याप्त मार्गदर्शन मिल सकता है। नकसीर का खास ध्यान रखें।
क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2- व्यर्थ के घूमने-फिरने से बचें। अपने कार्यस्थल पर व्यर्थ के कार्यों में समय लगाने से बचें। सुस्ती अधिक रह सकती है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- कोई खास काम करना है तो मित्रों को साथ ले लें, अन्यथा काम बनने में बाधा आ सकती है। परिवार के लिए खास योजना बना सकते हैं। खेलकूद में रुचि बन सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- पिछली यात्रा का परिणाम पक्ष में आ सकता है। कोई निर्णय बदलना पड़ सकता है। बेकार की भागदौड़ रह सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- इंटीरियर डेकोरेशन वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सीमेंट के कारोबारियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। पैरों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- काले कुत्ते को रोटी में गुड़ डाल कर दें.
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- लंबे समय से अधूरी पड़ी योजना पर लग जाइए, उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। परिवार के सात यात्रा कर सकते हैं। सांस से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- अपने पितरों को देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 7- वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों और वन सेवा की महिला अधिकारियों को खास अवसर मिल सकता है। पासपोर्ट बनवाना है तो इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। नाक, कान, गले का ख़ास ध्यान रखें।
क्या करें- शिव-परिवार को लाल फूल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 8- मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले ऐसे लोगों के लिए विशेष अनुकूलता रह सकती है जिनका ऑफिस देश में ही है। शेयर बाजार का कारोबार करवाने वालों को लाभ हो सकता है। मानसिक संतुष्टि रह सकती है।
क्या करें- गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- किसी विशेष कार्य में विशेष अनुकूलता रह सकती है। मित्र वर्ग का समुचित सहयोग मिल सकता है। खानपान का रूटीन गड़बड़ा सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcAQYE
0 comments: