बांदा. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नक्सलियों और सीआरपीएफ कोबरा 204 बटालियन के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक नक्सली मारा गया जबकि 2 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में 6 जवान भी घायल हुए थे जिनमें सीआरपीएफ कमांडेंट भी शामिल हैं। शहीद हुए जवानों में उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी विकास कुमार भी शामिल थे। मंगलवार देर शाम तक इनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लामा लाया जाएगा।
भतीजे विकास के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से ही उनके चाचा चुन्ना का रो रो कर बुरा हाल था। उन्होंनेबताया कि उसके शहीद होने की सूचना मिली है। अभी हम सरकार से मदद को लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
वहीं छोटे भाई रामकुमार ने बताया कि पहले उनके घायील होन की सूचना दी गई थी लेकिन बाद में टीवी में समाचार में उनके शहीद होने के बारे में जानकारी मिली। वह परिवार में अकेले कमाने वाले इंसान थे। पिता का पहले ही निधन हो चुका था। सालभर पहले ही उनकी शादी हुई थी। अभी उनका कोई बच्चा नहीं था। हम सरकार से यही कहना चाहते हैं कि जो उचित हो वो हमारे परिवार के लिए करे।
गौरतलब है कि उप्र की योगी सरकार शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ibiHY

0 comments: