जीवन मंत्र डेस्क. टैरो कार्ड्स के अनुसार शुक्रवार, 21 फरवरी को मेष राशि के लोगों को नया बिजनेस शुरू करने का अवसर मिल सकता है। मिथुन राशि के लिए चिंता बढ़ सकती है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 21 फरवरी का दिन...
मेष - Knight of Coins
आज के दिन आपके ज्यादातर काम परफेक्शन के साथ होते जाएंगे। कुछ नए कामों को करने में आप झिझक महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप सब काम निपुणता के साथ निपटा सकते हैं। आपको अपने करियर या एजुकेशन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी इस बात की रखें कि आप बिना रिसर्च और एनालिसिस के कोई भी काम शुरू ना करें।
करियर - आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहले कागजी प्लानिंग पूरी करनी होगी।
लव - दोस्ती जैसा कोई रिश्ता प्रेम में बदलने के संकेत हैं। कोई आपसे अपनी भावनाएं शेयर कर सकता है।
हेल्थ - कान में कोई इंफेक्शन या समस्या हो सकती है।
वृषभ - The World
आज आपके आइडियाज को लोग मानेंगे और उनको फॉलो भी करेंगे। आपको कुछ लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। लोग आपको पसंद करेंगे, आपकी कार्यशैली को सराहेंगे। कार्य स्थल पर आपको सम्मान और पुरस्कार मिलने के योग हैं।
करियर - आज आप एक टीम लीडर के रूम में स्थापित और स्वीकृत हो सकते हैं।
लव - जीवन साथी के साथ आपका सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा।
हेल्थ - कुछ लोगों को गले में दर्द की शिकायत रह सकती है। इंफेक्शन या खराश जैसी समस्या हो सकती है।
मिथुन - Knight of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता और परेशानी वाला रह सकता है। आपको कुछ ऐसे काम भी करने पड़ सकते हैं, जो आप मन से करना नहीं चाहते। किसी मामले को लेकर कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और वक्त को शांति से गुजर जाने दें। चीजों के समाधान धीरे-धीरे आपको अपने आप मिल जाएंगे।
करियर - कार्य स्थल पर तनाव हो सकता है। आपकी अपने साथियों से बहस होगी।
लव - आपको साथी से काम में काफी सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ - नुकीली चीजों का इस्तेमाल सावधानी से करें। आपको हाथों की अंगुलियों में चोट लग सकती है।
कर्क - Justice
आज आपको कुछ मित्रों की सहायता के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। आपके परिश्रम और योगदान को सराहा जा सकता है। किसी काम को लेकर आपको तारीफ मिल सकती है। कुछ मामलों में आपको दूसरों की बात सुनना होगी। अपने विचारों का प्रकट करने से पहले हर चीज पर विचार करें। कुछ लोगों के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है।
करियर - आज आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।
लव - आपको साथी के मन की बात समझना होगी। आपसे कई तरह की अपेक्षाएं की जा सकती हैं।
हेल्थ - खान पान का विशेष ध्यान रखें। आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
सिंह - Nine of Pentacles
आज आपको अपने दोस्तों से कुछ मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है। आज का दिन कई तरह की उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। लोग आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। किसी भी तरह के विवाद की संभावना नहीं है।
करियर - आपको अपनी क्रिएटिविटी के कारण एक अलग पहचान मिल सकती है।
लव - आज अविवाहितों को कोई अच्छा प्रपोजल मिल सकता है।
हेल्थ - आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। भारी काम करते समय सावधान रहें।
कन्या - The Devil
आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है या यात्रा की योजना बन सकती है। आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। आपके लिए आज कुछ रोमांचक हो सकता है। आपको शोर-शराबे और ज्यादा ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर - काम के प्रति समर्पण के कारण आपको आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिल सकती है।
लव - कुछ लोगों के लिए जीवन साथी के साथ साझेदारी में बिजनेस शुरू करने के योग हैं।
हेल्थ - आपको सिर में दर्द हो सकता है। सावधान रहें। शोर वाली जगहों से दूर रहें।
तुला - The Star
आज का दिन सामाजिक, पारिवारिक और निजी मामलों में मेल-मुलाकात का है। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। आपको महत्वपूर्ण लोगों के लिए समय निकालना पड़ेगा। ये आपके रिश्तों के लिए आवश्यक है। किसी मामले में आपको सकारात्मक जवाब मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय या प्ले-ग्राउंड पर आपको विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।
करियर - आपका दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आप नए लोगों से काम के सिलसिले में मिलेंगे जो आपके विकास में योगदान देंगे।
लव - आपका प्रेमी आपको विशेष महसूस कराना चाहता है। उन्हें अपना प्यार और देखभाल दें।
हेल्थ - आपकी पीठ में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
वृश्चिक - The Hanged Man
आपको आज अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस हो सकता है। आप खुद को कुछ फंसा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। ये परिस्थितियां दिन की शुरुआत में रह सकती हैं। शेष दिन आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों के लिए आपके पास कुछ अच्छे सुझाव हो सकते हैं। आपको कुछ मामलों में काफी सराहना और पुरस्कार भी मिल सकता है।
करियर - आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आपके बॉस आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
लव - अपने प्रेमी को वह स्नेह दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। वे आपको प्यार का एहसास कराएंगे।
हेल्थ - आपको गर्दन में दर्द हो सकता है। अपने सोने की शैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु - The Emperor
आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आपको अपनी योग्यता दिखाने का भरपूर मौका मिल सकता है। कुछ मामलों में आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। आपको अपने से आयु या पद में बड़े लोगों की कृपा मिल सकती है। ये समय आपके लिए अपने भविष्य की योजनाओं को अंजाम देने के लिए सबसे अच्छा समय है।
करियर - आपके वरिष्ठ बहुत सहयोगी हैं। काम पर अपने विचारों को साझा करने का यह सही मौका है।
लव - आपके प्रेमी का मूड उखड़ा सा रहेगा। शांत रहें, यह आप दोनों के लिए अच्छा है।
हेल्थ - तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
मकर - Three of Cups
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात का हो सकता है। ये आपके लिए काफी सहायक होंगे। आपको भी अपना व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रखना होगा। किसी मामले में आपको अगर निर्णय लेना है, तो परिस्थितियों के पूरे विश्लेषण के बाद ही कोई कदम उठाएं। आपके लिए समय हर ओर से अनुकूल है। केवल आपको उन चीजों से बचना है, जिनसे आपको एलर्जी है।
करियर - काम में नए दोस्त बनाने का अच्छा समय है। वे आपकी नौकरी में प्रगति करने में आपकी मदद करेंगे।
लव - आपका प्रेमी आपके हर काम में आपका साथ देता है, उन्हें खुश रखने की कोशिश करते रहें।
हेल्थ - स्कीन के कुछ इंफेक्शन आपको परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें।
कुंभ - Nine of Swords
आज आपके लिए दिन थोड़ा खुद के लिए समय निकालने और अपने रिश्तों के बारे में सोचने का है। आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं। किसी मामले में आपको कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। आपको कुछ स्थानों पर अपने विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा।
करियर - आपकी टीम आपके विचारों का सम्मान करती है। आपके संचार कौशल की सराहना की जाएगी।
लव - आप अपने साथी के साथ सरप्राइज डिनर प्लान कर सकते हैं। दिन रोमांस के लिए काफी अच्छा है।
हेल्थ - आपको एसिडिटी या सीने में जलन जैसी कोई शिकायत हो सकती है।
मीन - The Magician
आज आपको दूर के स्थानों से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके काम की तारीफ होगी और आपको दूर स्थानों की या विदेश की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। कार्ड्स का संकेत है कि आपको अपने काम और अपनी योग्यता का पूरा फल मिल सकता है। आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। साथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत पर भी ध्यान देने का समय है।
करियर- आप नौकरी के लिए किसी नए देश की यात्रा कर सकते हैं। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें।
लव - आपका प्रेमी आपके साथ रहने में आनंद महसूस करता है क्योंकि आप उन्हें प्यार का एहसास कराते हैं।
हेल्थ - आपको अपनी स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है, आपको फिट रहने के लिए कोशिशें शुरू करनी होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T0gcTt

0 comments: