रामपुर.सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित इस यूनिवर्सिटी की एक साइड की दीवार गुरुवार को तोड़ दी गई। आजम खान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं। चकरोड प्रकरण में प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई।
जौहर यूनिवर्सिटी में चकरोडों पर अवैध कब्जे का मामला चल रहा था। राजस्व परिषद से केस जीतने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में विवि प्रशासन को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। अब भारी पुलिस बल की तैनाती में यूनिर्सिटी स्थित मेडिकल कॉलेज की एक साइड की दीवार जेसीबी से तोड़ी जा रही है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर राजस्व परिषद द्वारा जौहर विश्वविद्यालय में स्थित चकरोडों को खाली करने के खिलाफ सपा सांसद आजम खां द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज करने के बाद सक्रिय प्रशासन ने पहले ही जौहर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित 17.5 बीघा जमीन पर कब्जा ले लिया था।
इसके बाद जमीन को ग्राम समाज के खाते में दर्ज करते हुए इसे आलियागंज के प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। चकरोड के चिन्हीकरण में जौहर विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित वीसी का आवास व साइंस फैकेल्टी के निकट स्थित एक भवन और मेडिकल कॉलेज का कुछ हिस्सा जद में आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V8d22w

0 comments: