Wednesday, February 19, 2020

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर ऐशबाग में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निकांड की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लपटों ने आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों व नुकसान का पता नहीं चल सका है।

बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग में पानी की टंकी के पास प्लाईवुड फैक्ट्री स्थापित है। लोगों के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद अचानक फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया। उस वक्त फैक्ट्री के भीतर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। आग को देखकर मजदूर जान बचाकर बाहर भागे, तीन लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। चंद पलों में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन घनी आबादी होने की वजह से दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही है।

बताया जा रहा है मिंटू नाम के व्यवसायी की फैक्ट्री है। आननफानन में घायल तीन मजदूरों को सिविल अस्‍पताल भेजा गया। निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सभी घायल 15-20 फीसद झुलसे हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। उपचार किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फैक्ट्री से उठती लपटें।
घटना में झुलसे मजदूर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MgofJ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: