जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 3 फरवरी के लिए टैरो कार्ड्स का संकेत है कि इस दिन मेष राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, वृष राशि के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज से जानिए सभी 12 राशियों के लिए सोमवार, 3 फरवरी का दिन कैसा रह सकता है...
मेष - Ten of Wands
आज का दिन आपके लिए किस्मत का बेहतर साथ मिलने का है। आपको काम पूरा करने के साथ ही अपने लिए समय निकालने की भी आवश्यकता है। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर - यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह काम करें, जिसमें आपको खुशी मिलती हो।
लव - जीवन साथी के साथ आज बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
हेल्थ - बेहतर सेहत के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
वृष - Eight of Cups
आज करियर से जुड़ा कोई ऐसा समाचार आपको मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर चल रही आपकी कुछ चिंताओं का समाधान हो जाएगा।। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है।
करियर - नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं जिससे धन लाभ होगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें।
लव - अविवाहितों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता मिलने के आसार हैं, अपने प्रयास करते रहें।
हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन - The Hierophant
आज आपको किसी पर भी तभी भरोसा करना है, जब वो इंसान तथ्यों या लॉजिक के साथ अपनी बात पर सही हो। आज आपको अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए कोई कदम उठाने के लिए अच्छा है। मेडिटेशन अवश्य करें, जिन मुश्किलों और सवालों के जवाब आप खोज रहे हैं, वे जल्द ही मिल जाएंगे।
करियर - ज्यादा या जल्दी लाभ के लालच में इंवेस्टमेंट करने से बचें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लव - रिश्तों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। साथी से आपकी बहस हो सकती है।
हेल्थ - आपको सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत रह सकती है। नींद पूरी लें।
कर्क - The Chariot
आज कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं। आपको अपने आसपास के माहौल पर गहराई से निगाह रखनी होगी। संभव है, कोई आपकी गतिविधियों पर नजर रख रहा हो। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छिपाएं, भविष्य में इससे नुकसान हो सकता है।
करियर - यदि कार्यक्षेत्र में कोई तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई थी तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे।
लव - आज साथी के साथ आपके गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। आप लोगों की गलतियों को माफ कर पाएंगे।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। मछलियों को खाना खिलाएं।
सिंह - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता के नए रास्ते खुलने का है। कुछ नए लोग आपसे मिलेंगे, उनके पास आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव हो सकते हैं। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आपको लोगों के बीच खुद के महत्व को कम नहीं होने देना चाहिए। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर - अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
लव - आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।
हेल्थ - लीवर या पाचन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपके लिए आज लिक्विड डाइट ज्यादा बेहतर है।
कन्या - The Fool
आज आप पर कोई टेंशन हावी रह सकता है। किसी के दबाव या प्रभाव में आप खुद का कोई नुकसान करा सकते हैं। गुस्से या तनाव में कोई बात ना कहें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। आज आपको आसानी से किसी की मदद मिल जाएगी।
करियर - दूसरों की सलाह से किए गए काम में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव - रिश्तों में अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें। एलर्जी वाली चीजों से बचें। ये आपके परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
तुला - The Devil
आज का दिन आपके लिए खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने का है। लोग आपको कुछ मामलों में दुविधा में डाल सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर - अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं। किसी मामले में परेशानी ।
लव - प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ - आज आपको सेहत के मामले में कुछ बुरे संकेत मिल सकते हैं। इन्हें गंभीरता से लें।
वृश्चिक - Six of Wands
आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। किन्तु सावधानी बरतनी पड़ेगी, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
करियर - काम के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। फिर भी कोई भी कागज बिना पढ़े साइन ना करें।
लव - शादी के मामले में कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर करें।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन, अपनी सेहत के साथ कोई लापरवाही न करें।
धनु - Two of Cups
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों या परेशानियों वाला हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं। कुछ पुराने मामलों में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आज किसी की बातों का बुरा ना मानें, शब्दों की बजाय व्यक्ति की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।
करियर - करियर के मामले में आपको अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी।
लव - प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है।
हेल्थ - आज आपको कंधों में चोट लगने या खिंचाव आने की आशंका है।
मकर - Five of Swords
आज आपके लिए यात्रा का फल नकारात्मक मिलने के संकेत हैं। संभव है, किसी दूर स्थान से भी आपके लिए निराश करने वाली सूचना आए। आपको आज पूरा फोकस अपनी स्थिति को मजबूत बनाने पर करना चाहिए। इससे आपको भविष्य की कुछ आशंकाओं पर जीत पाने में आसानी होगी। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें।
करियर - ऑफिस के माहौल को बिगड़ सकता है। आपको अने लक्ष्य और वास्तविक स्थितियों को लेकर सतर्क रहना होगा।
लव - रिश्तों में थोड़े नएपन की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्तों में थोड़ी ऊर्जा का संचार करें।
हेल्थ - डी-हाइड्रेशन जैसी कोई समस्या से आप जूझ सकते हैं। खान पान का ध्यान रखें।
कुंभ - The Sun
आज का दिन आपके लिए कुछ खास दोस्तों के साथ गुजरने वाला हो सकता है। संभव है कि आप अपने दोस्तों के साथ कोई छोटी या कम दूरी की यात्रा पर भी जाएं। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह इन्वाल्व करने के पहले ठीक से विचार करें। बेवजह बातें आपकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
करियर - आज समझदारी के साथ उन चीजों का चयन करें जो आपके करियर के लिए बेहतर हैं।
लव - आज का दिन रोमांस के मामले में आपके लिए काफी यादगार हो सकता है।
हेल्थ - अपनी अच्छी सेहत के कारण आपको बहुत थकान और तनाव के बावजूद ऊर्जा महसूस करेंगे।
मीन - Strength
आज का दिन आपके लिए अपने घरेलु मसलों को सुलझाने वाला हो सकता है। अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। विदेश से रहने वाले मेहमानों के आने की आपकी पूरी संभावना होगी और लगातार पार्टी का मूड आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा।
करियर - आज आपको अपने दफ्तर में सहयोगियों से पूरी मदद मिलने के योग हैं।
लव - कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। रिश्तों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
हेल्थ - आज का दिन सेहत के मोर्चे पर आपके लिए सकारात्मक रह सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/391wVfE
0 comments: