कानपुर. जिले के चकेरी क्षानाक्षेत्र में मंगलवार को एक महिला पार्षद नगर निगम की लापरवाही से नाराज होकर अपने पति के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पार्षद के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दंपति को समझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन पार्षद का कहना है कि जब तक नगर निगम के अधिकारी आकर अश्वासन नहीं देगें टंकी से नीचे उतरेंगें।
पुलिस के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के वार्ड 27 की पार्षद लक्ष्मी यादव हैं। उनका आरोप है कि पूरे वार्ड में पेय जल समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र की सड़क टूटी पड़ी है। जिसकी वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जब क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के पास जाती हूं तो अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं।
जब तक समस्याओं का नहीं होगा निराकरण, तब तक नीचे नहीं आउंगी- पार्षद
लक्ष्मी यादव का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी सिर्फ अपनी मनमानी करते हैं। क्षेत्र की समस्याओं को नगर निगम के अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हैं। जब हमारी अधिकारियों ने फरियाद नहीं सुनी तो मैं पति के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। जब तक अधिकारी यहां पर समस्याओं का निराकरण करने का अश्वासन नहीं देगें नीचे नहीं उतरेंगे।
मौके पर पहुंची पुलिस दंपति से बात कर पानी की टंकी से उतारने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद लक्ष्मी यादव क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी सिर्फ बीजेपी पार्षदों की सुनते हैं। अन्य किसी दल के पार्षद की नगर निगम में बात नहीं सुनी जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w0QC8W

0 comments: