
वाराणसी. मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन गुरुवार की शाम बनारस पहुंचे। उन्होंने यहां श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन कर मंगल कामना की। इस मौके पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा- ये बढ़ते भारत की ताकत है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यहां आए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए बताया कि, उन्होंने कहा था कि मॉरिशस एक लिटिल इंडिया है।
राष्ट्रपति सपरिवार शाम साढ़े पांच बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि विधान से पूजन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक श्री विशाल सिंह ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र, रुद्राक्ष और प्रसाद देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा का दर्शन पूजन कर मैं धन्य हो गया। अगली बार आऊंगा तो बाबा का एक भव्य परिसर देखने को मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रपति माता अन्नपूर्णा के दरबार गए, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन किया।
राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक मां गंगा की आरती में सपरिवार शामिल हुए। सभी ने मां गंगा की वैदिक रीति से पूजन किया एवं मंडी पर बैठ मां भगवती की आरती झांकी देखी। उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि, मॉरिशस और भारत के रिश्ते स्पेशल नहीं सुपर स्पेशल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ad6BQ2
0 comments: