जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 23 फरवरी 2020 को टैरो कार्ड्स के संकेत है कि 12 में से 9 राशियों के लिए दिन तरक्की और सफलता से भरा हुआ है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपनी इच्छाएं पूरी करने का दिन, वृष राशि वालों के लिए सितारों का साथ मिलने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए अप्रत्याशित परिस्थितियां बनने का संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ ऐसे काम करने का है जो आपको मानसिक शांति या खुशी देते हैं। आप अपनी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोचेंगे। ये आपको अधिक रचनात्मक बनाएंगी। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
- वृष
आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। आपको सितारों के फेवर के साथ ही कई तरह के संसाधन भी मिलेंगे। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी।
- मिथुन
आज आपके लिए कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी सोचा नहीं था। कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको अपने खिलाफ लग सकता है, लेकिन धैर्य के साथ काम लें। परिस्थितियों पर अपनी नजर रखें और उन पर गंभीरता से विचार करें। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ सकारात्मक मिल जाएगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
- कर्क
आज आप सफलता के रथ पर सवार हो सकते हैं। कुछ चीजें जो आपको मुश्किल लग रही थीं, वे आसानी से हल हो सकती है। लेकिन, कुछ चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं, या आप कुछ चीजों को अपने फेवर में लाने की कोशिश में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें कि आपको बाद में निराश होना पड़े।
- सिंह
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ और सफलता दिलाने वाला है। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
- कन्या
आज का दिन आपके लिए किसी तरह के दबाव में आकर अपना नुकसान करा लेने का है। कार्ड्स का संकेत है कि आप दूसरे लोगों की बातों में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जहां तक हो सके, जरूरी फैसलों को आज टाल दें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
- तुला
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको कुछ चीजों में फायदा और कुछ में नुकसान हो सकता है। अगर कोई पुराना रिश्ता टूटेगा तो एक नया रिश्ता भी आपको जल्द मिल सकता है। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।
- वृश्चिक
आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
- धनु
आज का दिन निवेश के लिए सामान्य है। खासतौर पर अगर आप किसी प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
- मकर
आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
- कुम्भ
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
- मीन
आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MR1t2

Thanks for sharing this information
ReplyDeleteThanks for sharing this information
By ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.
Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem
Call Us: 9829024288
Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & NumerologyBy ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.
Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem
Call Us: 9829024288
Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology