लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को योगी सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। कुछ घंटों पहले हीमुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेयको भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कियाथा। अब उनकी जगह रवींद्र कुमार प्रथम को उन्नाव का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।
इसके अलावा जिन अधिकारियों का तबादल हुआ है उनमें जसजीत कौर शामली का डीएम, अखिलेश सिंह को सहारनपुर,आंद्रा वामसी को झांसी,डॉ रूपेश कुमार को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है।इसके अलावा भूपेंद्र एस चौधरी को कुशीनगर,अमित सिंह बंसल को बाँदा,आलोक कुमार पांडेय को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग,राकेश कुमार मिश्र को कन्नौज का डीएम बनाया गया है।
शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी एवं गन्ना विकास विभाग दिया गया है जबकिमार्कण्डे शाही को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है।डॉ अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जबकिहीरालाल अपर प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तरप्रदेश लखनऊ तथा अपर परियोजना निदेशक एड्स के पद पर तैनाती दी गई है।
उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किए गए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर उन्नाव के डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। देवेंद्र कुमार पांडेय पर सरकारी स्कूलों के कंपोज़िट ग्रांट में गड़बड़ी का आरोप है। अनुसार देवेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ शासन को कई शिकायतें मिल रही थीं। कंपोजिट स्कूल ग्रांट के क्रियान्वयन और उपभोग में उन्होंने अनियमितता बरती गई।
मामले की जांच लखनऊ के कमिश्नर से कराई गई, जिसमें डीएम उन्नाव देवेंद्र पांडेय को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उन्हें निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1969 के नियम-8 के अंतर्गत दंड दिए जाने के उद्देश्य से अनुशासनिक कार्रवाई कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32h6ssd

0 comments: