Friday, February 21, 2020

लखनऊ के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बीते 10 दिनों से तेंदुए का खौफ है। गुरुवार रात ककड़ापुरवा गांव में तेंदुए ने दो बछड़ों को अपना निवाला बना लिया। बीते 10 फरवरी की रात मलेशेमऊ में तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था। वन विभाग ने सीसीटीवी व पगचिन्हों की जांच कर तेंदुए की पुष्टि की है। उसकी तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है। अलग-अलग टीमें इलाके में कॉबिंग कर रही हैं।

वनाधिकारियों ने बताया कि, ककड़ापुरवा, मलेशेमऊ व मनोहर गांव में तेंदुआ देखा गया है। सीसीटीवी में दिखने वाला तेंदुआ बच्चा है, जो संभव है कि कहीं से भटककर यहां रिहायशी इलाके में आ गया है। गोमती नदी के किनारे ककड़ापुरवा में गुरुवार रात दो बजे तेंदुआ देखा गया। उसने दो बछड़ों को मार दिया था। बछड़ों के रंभाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया।

तेंदुए की आमद से लोगों में डर का माहौल है। लोगों को सचेत रहने के लिए जागरुक किया गया है। वनाधिकारियों ने कहा- यदि रात में निकले तो झुंड में निकलें। हाथ में टॉर्च लेकर चलें। ग्रुप में निकलने से तेंदुए के हमले से बचा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पग चिन्हों की जांच करते वन विभाग के अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39KEJTk

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: