
कौशाम्बी. जिले में एक सपेरे की सात वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार रात 12 बजे उसका शव गांव के बाहर खेत से बरामद किया। पिता ने रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
कानपुर देहात के थाना शिवली के एक गांव का सपेरा अपने परिवार के साथ लगभग पंद्रह दिन पहले कोखराज इलाके में तिरपाल की झोपड़ी बनाकर रह रहा है। वह सांप पकड़ने का काम करता है।सपेरे के मुताबिक- उसकी बेटी गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे खेलने के लिए बाहर निकली, फिर वह वापस नहीं आई। जब काफी देर तक वह नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बच्ची के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। रात करीब दस बजे पहुंची पुलिस ने दो घंटे की छानबीन के बाद बच्ची का शव स्टेशन से करीब 6 सौ मीटर दूर एक खेत से बरामद किया। बच्ची खून से लथपथ थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने अपने भाई रम्पत पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया है। वह फरार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I1ELds
0 comments: