शाहजहांपुर. जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। उसके बाद रोड साइड स्थापित खोखे में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।हादसे में5 लोग घायल हुए हैं,जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह घटना थाना रोजा क्षेत्र के मोहम्मदी रोड के पास दियूरिया गांव के पास की है। हरदोई के पहानी थाना इलाके के नवाबनगला गांव निवासी पप्पू, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी राखी और बेटा अनिकेत एक टेंपो में सवार होकर शाहजहांपुर की तरफ जा रहे थे। दियूरिया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे हैं टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवार ने सड़क के किनारे एक खोखे को भी टक्कर मार दी।
घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। कार की टक्कर से टेंपो सवार पप्पू, राखी, अनिकेत व खोखे में बैठे बालक कुनैन की मौत हो गई। जबकि, पप्पू की पत्नी उर्मिला, अमनलूब, शान मोहम्मद, जुबैर, अनीस समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTEVeR

0 comments: