Friday, February 21, 2020

सुरक्षा के लिए आगरा पहुंचे 400 अमेरिकी सुरक्षाकर्मी, ताजमहल पहुंचने पर 7 अमेरिकी हेलीकॉप्टर आसमान से करेंगे निगरानी

आगरा.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी आगरा आ रहे हैं।ट्रम्प के साथ 1000 अमेरिकी भी आगरा में आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंपके विमान एयरफोर्स वन के साथ दो कार्गो विमान और आने हैं। 17 फरवरी से अब तक 400 अमेरिकी सुरक्षाकर्मी आगरा में आ चुके हैं जिनके रहने और आने जाने की लग्जरी व्यवस्था प्रशाशन कर रहा है और 600 लोग ट्रम्प के साथ भी आने हैं।

ट्रंप के दौरे के लिए यूपी पुलिस के दस हजार जवानों के साथ सीआईएसएफ, पैरामिलेट्री, एटीएस, पीएसी आरएएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव रहनी हैं। सात अमेरिकी हेलीकाप्टर आसमान से निगरानी के लिए हैं।

नाइट विजन दूरबीन से लैस रहेंगे पुलिसकर्मी

छतों पर ड्यूटी के दौरान स्नाइपरों के साथ पुलिसकर्मी भी नीचे की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। दूर तक की निगरानी करने के लिए रूफ टॉप ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को नाइट विजन दूरबीन दी जाएंगी। आगरा में कुछ दूरबीन पहले से थीं। 80 दूरबीन लखनऊ से मंगवाई हैं। एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रूट पर छतों पर डेढ़ सौ से अधिक की ड्यूटी लगाई गई हैं। इन सभी को पुलिस हथियार के साथ-साथ नाइट विजन दूरबीन भी देगी। इससे वे रूट पर बारीकी से निगरानी रखेंगे। इसके लिए 80 दूरबीन सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से मंगाई गई हैं। शेष आगरा में उपलब्ध थीं।

अमर विलास होटल के सभी कमरे आरक्षित किए गए
ट्रम्प के लिए आरक्षित होटल अमर विलास के हनीमून सुइट के साथ ही अन्य वीआईपी सुईट भी आरक्षित किए गए हैं। होटल में कोई अन्य पर्यटक उस तल पर नही रह सकता है। उनके भोजन के लिए अमेरिकी भोजन के साथ हिंदुस्तानी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए उम्दा कारीगरों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। पूरे रास्ते की निगरानी सेटेलाइट से हो रही है और साथ ही सेटेलाइट के जरिये ही जैमर भी काम कर रहे हैं।

एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी के अनुसार वीआईपी विजिट के लिए हर विभाग कार्य मे जुटा है। इससे जो भी काम हो रहे हैं वो सभी शहर को स्मार्ट बनाने की कोशिश मात्र है। वीआईपी विजिट के बाद यहां आने वाले पर्यटकों और शहर वासियों को अच्छा माहौल भी देंगे। खुद को सौंपे गए कार्यो का खर्च विभाग ही वहन कर रहा है।इसके साथ ही विमान, हेलीकाप्टर, एयरपोर्ट, रेलवे आदि के खर्च केंद्र वहन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रंप की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आगरा पहुंचने लगे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ph4qTw

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: